Site icon 24 News Update

छात्रा वर्ग में जेईई मैंस में सेंट एंथोनीज़ स्कूल की गार्गी बनी उदयपुर टॉपर

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मैंस (सत्र–1) 2026 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवांवित किया है। एनटीए द्वारा जारी परिणामों में विद्यालय की मेधावी छात्रा गार्गी पालीवाल ने 99.77 परसेंटाइल प्राप्त कर उदयपुर में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय के साथ-साथ पूरे शहर का नाम रोशन किया। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया यह उपलब्धि न केवल गार्गी पालीवाल की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली, अनुशासित वातावरण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय के कुल 12 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। इनमें रितिक चौहान, विहान पांडे, दक्ष जागेटिया, सार्थ खंडेलवाल, प्रियांशु जैन, जतिन जैन, कनिका जोशी, यशस्वी माहेश्वरी, लक्ष्यराज सिंह राठौड़, प्रांजल झवर एवं वृष्टि जैन शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और अधिक सशक्त रूप से स्थापित किया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विलियम डीसूज़ा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया विद्यार्थियों की यह सफलता शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का सामूहिक परिणाम है। विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण एवं लक्ष्य आधारित तैयारी ने विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version