Site icon 24 News Update

आकाश इंस्टीट्यूट उदयपुर का जेईई मेन में जलवा, 4 छात्रों की धमाकेदार कामयाबी, गार्गी पालीवाल टॉपर

Advertisements

24 News Update उदयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में एक बार फिर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के उदयपुर केंद्र ने उत्कृष्टता का परचम लहराया है। आकाश इंस्टीट्यूट, उदयपुर के चार छात्रों ने JEE Main 2026 (सेशन-1) में लगभग परफेक्ट परसेंटाइल हासिल कर संस्थान की शैक्षणिक साख को और मजबूत किया है।
गार्गी पालीवाल ने 99.77 परसेंटाइल के साथ टॉपर बनकर उदयपुर का नाम रोशन किया। उनके बाद रितिक चौहान (99.59), अनिल धाकड़ (99.25) और नमन जैन (99.12) ने शानदार प्रदर्शन किया। फिजिक्स और मैथमेटिक्स में 99 परसेंटाइल के आंकड़े इन उपलब्धियों को और खास बनाते हैं। परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी को जारी किए।
इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि ये नतीजे छात्रों के समर्पण और आकाश के सुदृढ़ अकादमिक इकोसिस्टम का प्रमाण हैं। छात्रों ने सफलता का श्रेय अनुशासन, निरंतर अभ्यास, संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित सिम्युलेटेड टेस्ट को दिया। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन के माध्यम से छात्र राष्ट्री य प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सहित सरकारी संस्थानों में प्रवेश पाते हैं और यही परीक्षा उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिले की राह भी दिखाती है।

Exit mobile version