उदयपुर। पंचायत चुनाव को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल सायरा और कोटड़ा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के जिला परिषद और पंचायत समिति प्रत्याशियों ने विभिन्न गांवों में आमजन से संपर्क कर विकास, भ्रष्टाचार पर अंकुश और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के मुद्दों पर माकपा के पक्ष में मतदान की अपील की।जिला परिषद उदयपुर के सायरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से रताराम गमेती और वार्ड नंबर 9 से नीमाराम तथा वार्ड नंबर 10 से कालूराम चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कोटड़ा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 8 से रमेश कुमार, पंचायत समिति के वार्ड नंबर 9 से शारदा देवी, वार्ड नंबर 10 से सूर्यकुमार और वार्ड नंबर 15 से संगीता कुमारी ने भी अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। जल-जंगल-जमीन के सवालों पर भाजपा-कांग्रेस को घेराप्रचार अभियान के दौरान माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने विभिन्न सभाओं और बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति को लेकर लोगों की नाराजगी के बावजूद इसका सीधा असर आमजन के जीवन पर पड़ता है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों की राजनीति जनता को निर्भर बनाए रखती है, जबकि लाल झंडे की राजनीति लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की ताकत देती है।सिंघवी ने कहा कि पंचायत चुनाव केवल जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के जल, जंगल, जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने का माध्यम भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई अंदरूनी गांव आज भी सड़क, पेयजल, बिजली, स्कूल, अस्पताल और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस विकास के नाम पर वोट मांग रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए माकपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।सभाओं में माकपा नेता गुमान सिंह राव, हीरालाल सालवी, प्रेम पारगी, प्रभुलाल भगोरा, दल्लाराम, जगदीश पारगी, नाथाराम, देवाराम, वरदाराम और श्रवण सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पालीवाल ब्राह्मण समाज का सामूहिक करवा चौथ उद्यापन 29 अक्टूबर को, 21 जोड़े होंगे शामिल 6 फीट ऊंची दीवार फांदकर बाड़े में घुसा लेपर्ड, बछड़े का शिकार कर दूसरे रास्ते से भागा