Site icon 24 News Update

श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपागच्छ श्री संघ की बेठक में सर्वसम्मति से पामीचा को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया

Advertisements

24 news Update निम्बाहेडा कविता पारख। प्रयुषण पर्व की समाप्ति पर दिनांक 30 अगस्त 2025 को महावीर भवन में श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपागच्छ श्री संघ की सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया। संघ के प्रवक्ता मनोहर लाल जैन (बोहरा) ने बताया कि श्री संघ कि साधारण सभा की बैठक भी रखी गई जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से दिलीप पामेचा को को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया. पामेचा ने श्री संघ के सभी सदस्यों का आभार जताया एवं विगत कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए संघ के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया. श्री संघ के सभी सदस्यों ने फूलमाला पहना कर पामेचा का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया एवं बधाइयां दी. इस अवसर पर युवा संघ के अध्यक्ष नितिन नागोरी महासचिव रत्नेश छाजेड अशोक कुमार बोहरा ,तख्तमल सिंघवी भी मुकेश नागोरी ,राजीव लसोड़, दिलीप नागोरी परिवार सहित उपस्थित थे।

Exit mobile version