Site icon 24 News Update

जितेंद्र मेहता बने श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख) शंभूपुरा श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल सेन्थी की बैठक रविवार रात्रि को दिवाकर भवन सेन्थी में आयोजित हुई।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश सेठिया ने नई कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा, मंत्री दीपक कर्णावत ओर कोषाध्यक्ष प्रमोद कोठारी ने गत वर्ष का आय व्यय का प्रस्तुत कर चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाई।
सेन्थी श्री संघ अध्यक्ष अनिल पोखरना एवं मंत्री ओम जैन शंभूपुरा के सानिध्य में हुए चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों ने जितेंद्र मेहता का नाम का प्रस्ताव रखा जिसके बाद सर्वसम्मति से जितेंद्र मेहता को श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल सेन्थी का अध्यक्ष चुन लिया गया, भवन हर्ष हर्ष जय जय से गुंजायमान हो उठा।श्री संघ मंत्री ओम जैन शंभूपुरा ने अध्यक्ष के लिए जितेंद्र मेहता के नाम की घोषणा करते हुए श्री संघ सेन्थी की ओर से बधाई दी, एवं ओर अधिक सदस्यों को जोड़ने और समाज के लिए हमेशा एक दूसरे के सहयोग के लिए सभी को तत्पर रहने का आव्हान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष मेहता ने अगली बैठक 26 जनवरी को रखी जिसमे अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे, साथ ही उन्होंने कहा की सभी ने मिलकर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी और दृढ़ता से निभाते हुए संगठन व समाज हित मे कार्य करेंगे और नवाचार कर संगठन को ओर अधिक मजबूर बनाने का निरंतर प्रयास करेंगे।इस दौरान भगवत सिंह गिलुण्डिया, कुंदन डांगी, प्रवीण जैन, वैभव डांगी, अमित कुकड़ा, प्रदीप चोपड़ा, गौतम खेरोदिया, मनीष पगारिया, विकास चोरडिया, मनीष बोहरा, सुशील चोरडिया, अमित संजेती, सौरभ जैन, कियांश जारोली, अर्पित पोखरना आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version