24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित फील्ड क्लब के चुनाव 23 मार्च को होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी पदों पर प्रतिष्ठित सदस्यों ने ताल ठोक दी है और प्रचार में सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया जा रहा है। क्लब में आचार संहिता लग चुकी है लेकिन क्लब के बाहर किलेबंदी ओर मोर्चाबंदी हो गई है व रोज पार्टियों का दौर चल रहा है जिसमें गले तर करते हुए वोटों को अपने पक्ष में करने की राणनीतियां बनाई जा रही है। जो लोग दूसरी व तसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं उनके लिए यह एडवांटेज है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया उनकी देखी परखी है व उस पर उनकी पैनी नजर भी है। चुनाव का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी बीआर भाटी ने 24 न्यूज अपडेट को बताया कि 23 तारीख को वोटिंग होगी, आज मतपत्र फाइनल हो गया है। विभिन्न पदों पर विभिन्न लोगों ने ताल ठोकी है। इस बार चुनाव ओएमआर शीट पर होंगे व उसी पर सभी सदस्यों को अपनी पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने गोले बनाते हुए उन्हें वोट देने होंगे। उसके बाद मशीन से ओएमआर शीट पर पड़े वोटों की गणना की जाएगी। इससे समय बचेगा व परिणाम जल्दी आएगा। इस बार भी क्लब में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के खास क्लासिक लोगों के बीच चुनाव होने से कई तबकों की उस पर नजर भी है और क्लब में नए पुराने सदस्यों, पॉलिटिकल मित्रों आदि के पगफेरे भी बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार हजार वोटर हैं। चुनाव अधिकारी भाटी ने बताया कि 22 तारीख तक नो ड्यूज करवाने वालों को चुनाव में वोट देने का अधिकार होगा। इधर, चुनाव में खडे़ प्रत्याशियों में से केवल तीन ही महिला प्रत्याशी हैं और वह भी कार्यकारी सदस्य के पद पर चुनाव मैदान में हैं। मुख्य चुनाव विवरण: मतदान तिथि: 23 मार्च 2025 समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतगणना: शाम 6:00 बजे से विशेष सुविधा: सीनियर सिटीजन और अस्वस्थ मतदाताओं के लिए गोल्फ कार की व्यवस्था मतदाता संख्या: 3699 मतदान प्रक्रिया: एक मतदाता को 10 वोट डालने होंगे। उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और 7 कार्यकारी सदस्यों का चयन करना अनिवार्य होगा। कार्यकारी सदस्य के लिए 7 वोट नहीं डालने पर मतपत्र रद्द कर दिया जाएगा। पदों पर उम्मीदवारों की सूची: पदउम्मीदवारउपाध्यक्षभूपेंद्र श्रीमाली, सुनील मोगरासचिवबलविंदर सिंह होडा, CA मनीष नलवाया, उमेश मनवानीकोषाध्यक्षअब्बास अली, गौरव सिंघवी, ललित चोर्डियाकार्यकारी सदस्यअमित कोठारी, भानुप्रताप धाबाई, ध्रुवी नलवाया, गौरव व्यास, जितेश वनवारिया, कविता कुमावत, मुकेश माधवानी, संदीप खतुरिया, सुलभ धरमावत, डॉ. वनिता सिंघी चुनावी प्रचार: उम्मीदवार सोशल मीडिया, पेम्फलेट्स, गेट-टू-गेदर और डोर-टू-डोर संपर्क के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। क्लब के इतिहास को देखते हुए यह चुनाव काफी प्रतिष्ठित माना जा रहा है। फील्ड क्लब का इतिहास: 1931 में स्थापित इस क्लब को तत्कालीन महाराणा भूपाल सिंह ने भूमि दान में दी थी। वर्तमान में इसमें शहर के प्रतिष्ठित परिवारों के 3699 सदस्य हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रोहिंग्याओं व अन्य अवैध प्रवासियों को रोकने और भारतीय पहचान दस्तावेज जारी करने की प्रणाली मजबूत करने के निर्देश दिए जिला कलक्टर ने किया आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षणरिकार्ड के बेहतर संधारण व नियमानुसार निस्तारण के निर्देश