Site icon 24 News Update

मंडला चारण में बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन बैठक में विद्यार्थियों से संवाद कर टिप्स बताएं

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा के आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडला चारण में बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर प्रभारी डॉक्टर हीरालाल लुहार प्रधानाचार्य बिनोता के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक एवं दसवीं बारहवीं बोर्ड विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के टिप्स को लेकर संवाद कार्यशाला का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता श्याम सुंदर झंवर वरिष्ठ अध्यापक ॠचा नायक,मोहसीन खान रहे।बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर ब्लॉक स्तर से नियुक्त जोन प्रभारी डॉ हीरालाल लुहार ने बैठक में विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुएं टिप्स बताएं।बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र मोड्यूल नील पत्र अनुसार तैयारी,प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन,सभी विषयों की समान तैयारी करना,घर पर समय विभाग बनाकर नियमित तैयारी विज्ञान,गणित अंग्रेजी में सूत्रात्मक विषयों,नामांकित चित्र, रेखाचित्र , मानचित्र आदि का बार बार अभ्यास करना,पहला सुख निरोगी काया अर्थात स्वास्थ्य सम्बन्धी ध्यान , विषयाध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति नियमित रहे, विषयाध्यापक पूर्ण तैयारी के साथ कक्षा में जाएं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से सतत संपर्क करें, समय-समय पर उनके घर जाकर अभिभावकों से पढ़ाई के बातें में रिपोर्ट लें। साथ ही बैठक में कहा कि जीवन का लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए। बोर्ड परीक्षा के बारे में प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह सिसोदिया ने महत्वपूर्ण बातें बताई। स्थानीय विद्यालय में गत बोर्ड परीक्षा परिणाम में उपखंड स्तर पर भावना गिरी गोस्वामी ने 96.80ःकृष्णा चारण ने 81ः अंक प्राप्त कर विद्यालय का आदर्श स्थापित किया है, इन दोनों होनहार बालिकाओं को रोल मॉडल मानते हुए बच्चे तैयारी करें। उक्त कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सीपी चारण, व्याख्याता योगेश कुमार कडे़ला वरिष्ठ लिपिक हरिकिशन अहीर मोतीलाल मीणा, रामेश्वरलाल यादव लोकेश भट्ट नवनीत गहलोत रजनी शर्मा,सुनीता जैन लोकेन्द्रसिंह पवन कुमार मदनलाल लक्ष्मणदान चारण सत्यनारायण दान चारण सागर चारण सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Exit mobile version