Advertisements
24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। घोसुण्डा बागेश्वर महादेव घोसुण्डा सतपुड़ा में नन्दीश्वर और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद खंडित मूर्तियों और यज्ञ भस्मी का विसर्जन मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में किया गया। शिव मंडल के सभी सदस्यों द्वारा गुरुवार को 11.15 सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया गया विसर्जन के पश्चात बागेश्वर महादेव में 12 गांव के भक्तजन ने प्रसादी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे और उन्होंने प्रसादी में भाग लिया इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे यह एक धार्मिक और सामाजिक आयोजन था जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

