उदयपुर | जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी टीम और थाना कुराबड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे की कृषि भूमि से 227.18 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त निर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थाना कुराबड़ और डीएसटी टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुराबड़ थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे अफीम की अवैध खेती की जा रही है, जिस पर त्वरित रणनीति बनाकर दबिश दी गई।

थानाधिकारी कुराबड़ तेजु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब संदिग्ध खेत की तलाशी ली तो वहां अफीम की फसल उगाई हुई मिली। मौके पर विधिवत माप-तौल करने पर कुल 227.18 किलोग्राम अवैध अफीम के हरे पौधे पाए गए। खेत के काश्तकार उदयलाल पुत्र मेरा जी मीणा (42 वर्ष) निवासी जोधपुरिया, हाल आमलिया चांसदा, थाना कुराबड़, उदयपुर को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अपने कब्जे की भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार नष्ट/जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में किसी संगठित गिरोह या अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता तो नहीं है।

गिरफ्तार अभियुक्त

उदयलाल पुत्र मेरा जी मीणा, उम्र 42 वर्ष
निवासी— जोधपुरिया
हाल— आमलिया चांसदा, थाना कुराबड़, उदयपुर

थाना कुराबड़ टीम

  • श्री तेजु सिंह — थानाधिकारी
  • श्री सुखदेव — सहायक उप निरीक्षक
  • श्री गोवर्धन लाल — सहायक उप निरीक्षक
  • श्री रूपलाल — हैड कांस्टेबल

डीएसटी टीम

  • श्री विक्रम सिंह
  • श्री करतार सिंह
  • श्री अखिलेश्वर सिंह
  • श्री हितेन्द्र सिंह
  • श्री राजेन्द्र कुमार
  • श्री मुकेश कुमार
  • श्री राजेन्द्र सिंह
  • श्री भुराराम
  • श्री लोकेन्द्र सिंह
  • श्री मोहन सिंह
  • श्री लाल सिंह
  • श्री पुष्कर लाल
  • श्री लक्ष्मण लाल
  • श्री कमलेश जाखरु
  • श्री शक्ति सिंह
  • श्री सुमेर सिंह
  • श्री वीरेन्द्र साहू
  • श्री सुमित कुमार

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading