उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से अवैध रूप से लाई जा रही खैर की गीली लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश औझा एवं नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण मय टीम ने थाना क्षेत्र के मादड़ी इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान ट्रक संख्या आरजे 29 जीबी 3306 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 9.5 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है – हनीफ खान पुत्र जुम्मा खान निवासी धीरीयावास, थाना टपूकड़ा, जिला खैरथल, राजस्थान। हसिन पुत्र युसुफ खान निवासी अजीतमल, थाना अजीतमल, जिला औरेया, उत्तर प्रदेश। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लकड़ी को गुजरात के अम्बाजी क्षेत्र से लोड कर पानीपत, हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक सहित लकड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। टीम में शामिल अधिकारी-कर्मी राजेन्द्र सिंह चारण, थानाधिकारी प्रतापनगर अमर सिंह, उप निरीक्षक किशन सिंह, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, हैड कानि. नरेन्द्र सिंह खेडा, कानि. रामस्वरूप, कानि. सोहन, कानि. शंकरलाल, कानि. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व बन्धुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान अभियान: उदयपुर में 23 अगस्त को होगा आयोजन रानी रोड़ स्थित चौपाटी पर बनेगा उदयपुर का नया नाइट बाजार