24 News Update उदयपुर। कोटड़ा थाना क्षेत्र के झेर गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस एक व्यक्ति की तलाश में घर पहुंची, लेकिन उसके नहीं मिलने पर उसके तीन बेटों को जबरन अपने साथ ले गई। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे कोटड़ा थाना पुलिस एक जीप में झेर गांव पहुंची। परिजनों के अनुसार पुलिस वना नामक व्यक्ति की तलाश कर रही थी, लेकिन उसके घर पर नहीं मिलने पर उसके तीन पुत्र—दिलीप (30 वर्ष), जीगर (20 वर्ष) एवं संदीप (17 वर्ष)—को अपने साथ थाने ले गई। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वना की पत्नी राडकी से पूछताछ के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जाते समय चेतावनी दी कि वना के थाने नहीं आने पर तीनों को नहीं छोड़ा जाएगा। पीड़ित वना ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। मामले को लेकर वह माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी से मिला, जिसके बाद उसे पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के समक्ष पेश किया गया।प्रकरण की पृष्ठभूमि में 4 जनवरी 2026 को पानरवा थाना में भोजा परमार निवासी झेर के विरुद्ध गांजा रखने का मामला (एफआईआर संख्या 4/2026) दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच बाद में कोटड़ा थाना को सौंपी गई। परिजनों का कहना है कि इसी मामले में वना को कई दिनों से थाने बुलाया जा रहा था, जबकि उसका इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है।वना ने 17 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक, उदयपुर को रजिस्टर्ड प्रार्थना पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि इसी के बाद दुर्भावनापूर्वक यह कार्रवाई की गई।राजेश सिंघवी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं और निर्दोष लोगों को मामलों में फंसाने का आरोप गंभीर है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सहेलियों की बाड़ी के बाहर से हटाए ठेला व्यवसायियों को पुनः स्थान देने की मांग चैत्र नवरात्रि पर 9 दिवसीय रामचरितमानस पाठ सम्पन्न