24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा नगर के श्री वाल्मीकि मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विशाल भजन मंडली का आयोजन किया गया।
आयोजन ताजू महाराज, महंत गादीपति, बादिया बडली धाम के मुख्य अतिथि, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद जिला सागवाड़ा के जिला अध्यक्ष मोतीलाल परमार की अध्यक्षता में, आत्माराम जी कटारा, बदा भाई, हरीश भाई तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विकास राज भाई के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि महंत गादीपति ताजू महाराज ने उपस्थित धर्म प्रेमी, जनजाति मेट कोतवाल और भक्तगणों को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म की रक्षा का संदेश दिया। संघ के विभाग प्रचारक विकास राज ने धर्मो रक्षति रक्षितः का संदेश देते हुए भारतीय सनातन संस्कृति व धर्म को परम वैभव पर पहुँचाने का आवाहन किया।
संतों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए निवेदन किया कि संत ही समाज को सनातन धर्म के मार्ग पर ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रांत सह हित रक्षा प्रमुख श्री जगदीश चंद्र पाटीदार ने स्वागत उद्बोधन दिया और परिषद के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद के श्री आत्माराम जी कटारा, मोतीलाल जी परमार, रमणलाल जी अहारी, वालेंग रोत भंवर लाल जी डामोर, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक प्रेमचंद डामोर, नारायण लाल अहारी, वजा लाल खांट, जिला संगठन मंत्री धूलेश्वर जी भमात, विभाग संगठन मंत्री बाबूलाल जी परमार, विभाग संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जी आदि उपस्थित थे। अतिथियों और समस्त भक्तों का भगवा ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बदा भाई (अहारी समाजसेवी), जिला प्रचारक निखिल, भवदीप, कालूराम अहारी, मोहन भाई भगोरा, नरेन्द्र रोत, वाल्मीकि मंदिर के रमेश भाई आदि की विशेष उपस्थिति रही।
माणकपुरा, कटावाड़ा, वीडियो का डूंगरा, सुवेरो का डूंगरा, गड़ा झुमजी, दिवड़ा छोटा, किशनपुरा, राजपुर, गड़ा वेजानिया, चिखली, दाद कोचरी, बुचिया आदि कई गांवों की भजन मंडलियां पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचीं। भक्तों ने गुरु गोविंद, गणपति, भगवान राम, कृष्ण, शबरी माता, मावजी महाराज बेणेश्वर धाम, संत सुरमाल के भजन गाए। भजनों की मधुर धुन पर सभी श्रोता झूम उठे।
कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों के माध्यम से सभी भक्तों को भोजन, चाय और जलपान की व्यवस्था की गई। देर शाम तक धार्मिक आयोजन चला। संचालन अशोक डिण्डोर (शिक्षा आयाम प्रमुख) ने किया और वनवासी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष मोतीलाल परमार ने आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading