24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति माननीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजकुमार चौहान के निर्देशन में वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सेठिया, संदीप छाजेड़ एडवोकेट राजेश दायमा एवं मिडिएटर निशांत मेहता एडवोकेट के प्रयासो से पति-पत्नी सोनिया एवं कन्हैयालाल ने लोक अदालत की पवित्र भावना से प्रेरित होकर आपस में एक दूसरे से मत भेद भूलाकर वापस एक दूसरे के साथ रहना तय किया।.दोनों पति-पत्नी विवाह का विवाह 9 वर्ष पहले हुआ होकर 3 वर्ष से अलग-अलग रह रहे थे जिनके एक पुत्र संतान है इस अवसर पर दोनों पति-पत्नी ने न्यायालय परिसर में एक दूसरे को फूल माला पहनाकर न्यायालय परिसर से ही अपने ससुराल साथ-साथ घर गए, इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्तागण सुरेंद्र कुमार ओझा ,संदीप छाजेड़, लक्ष्मण सिंह बडोली ,निशांत मेहता, अमरचन्द धाकड़, बार अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।
एक दूसरे से मत भेद भूलाकर वापस एक दूसरे के साथ रहना तय किया

Advertisements
