Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर सहित गांवों में सोमवार शाम को शुभ मुहूर्त अनुसार होलिका पूजन कर होली दहन किया गया, साथ ही दूसरे दिन रंगोत्सव मनाया गया।
परंपरा के मुताबिक नगर पालिका की ओर से मांडवी चौक पर होलिका दहन हुआ। होली की आग को ले जाकर विभिन्न मोहल्लों में होली जलाई गई। मांडवी चौक पर पंडित विनय शुक्ला के मंत्रोच्चार के साथ एसडीएम सुबोध सिंह चारण, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजन किया गया, जिसके बाद होली दहन हुआ।
होलिका दहन होते ही नगर में जलने वाली विभिन्न स्थानों की होलिका के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ अग्नि ले जाकर होलिका दहन किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे दिन मंगलवार व तीसरे दिन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया गया।

