24 न्यूज अपडेट. भूपालपुरा। पुलिस ने धारदार चाकू लेकर अपने पिता और पत्नी को डराने-धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी (नगर पूर्व) छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी आदर्श कुमार (भूपालपुरा) एवं उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी कुंदन सिंह (पुत्र श्री बालकिशन, निवासी लोहार कॉलोनी, आयड़, थाना भूपालपुरा, जिला उदयपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।अपराध का रिकॉर्डअभियुक्त कुंदन सिंह थाना भूपालपुरा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उस पर पहले से लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, धमकाने, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और अवैध मादक पदार्थों से जुड़े कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ब्राउनशुगर का खरीददार गिरफ्तार दुष्कर्म, मारपीट, अपहरण व एससी/एसटी एक्ट के मामले में तीन साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार