24 News Update हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिसार पुलिस ने 15 मई को ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस को 5 दिन की रिमांड मिल गई। हिसार पुलिस के अनुसार, ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी और सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारियां भेज रही थी। सुरक्षा एजेंसियों का शक तब गहराया जब ज्योति पिछले दिनों पाकिस्तान में क्रिकेट मैच देखने गई, जहां उसका पूरा खर्च एक पाकिस्तानी दोस्त ने उठाया। इसके अलावा, वह तीन बार श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ भी पाकिस्तान जा चुकी थी। खुफिया एजेंसियों के संपर्क और विदेशी यात्राएंज्योति 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में थी। उसने पाकिस्तान की यात्रा उच्चायोग के जरिए वीजा लेकर की थी, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। दानिश के जरिए उसकी पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) के अन्य एजेंटों से कराई गई, जिनमें अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (फोन में ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव) शामिल थे। इन लोगों के माध्यम से ज्योति ने पाकिस्तान की कई गुप्त यात्राएं की, जिसमें लाहौर और इस्लामाबाद की यात्राएं भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति इन एजेंटों के साथ वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नेपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए संपर्क में रही। वह न केवल पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर सकारात्मक छवि बना रही थी, बल्कि संवेदनशील जानकारियां भी साझा कर रही थी। माना जा रहा है कि ज्योति ने भारतीय सेना के मूवमेंट, सैन्य ठिकानों और सीमावर्ती इलाकों की जानकारी भी साझा की है। दानिश के साथ गहरे संबंधमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को 13 मई 2025 को भारत सरकार ने परसोना नॉन ग्राटा घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया था। दानिश के साथ ज्योति की गहरी मित्रता थी और उसने हाल ही में इंडोनेशिया के बाली द्वीप की यात्रा भी की थी, जहां वह पाकिस्तानी एजेंटों से मिली थी। 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा हिसार की रहने वाली है। उसने बीए तक पढ़ाई की है और अविवाहित है। ज्योति का पासपोर्ट 22 अक्टूबर 2018 को बना था, जो 21 अक्टूबर 2028 तक वैध है। सोशल मीडिया पर उसकी अच्छी फॉलोइंग है, जहां ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से उसका यूट्यूब चैनल है। वह 2-3 सालों से ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में सक्रिय है और फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्योति की यात्रा और रहन-सहन का खर्च अक्सर पाकिस्तान के संपर्कों द्वारा उठाया जाता था। उसने पाकिस्तान में कई उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों में भी भाग लिया, जहां उसे संवेदनशील जानकारियां साझा करने का अवसर मिला। पुलिस की आगे की जांचज्योति के खिलाफ हिसार के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ज्योति के संपर्क में और भी ऐसे लोग थे जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीम भी इस मामले में गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या ज्योति ने केवल सूचनाएं साझा की हैं या कोई अन्य संवेदनशील सामग्री भी दुश्मन एजेंटों को पहुंचाई है। ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बिजली निगम से रिटायर्ड हैं और उनका परिवार हिसार के न्यू अग्रसेन कॉलोनी में रहता है। उनके खिलाफ पुलिस में कोई पुराना मामला दर्ज नहीं है। ज्योति का पासपोर्ट 22 अक्टूबर 2018 को बना था, जो 21 अक्टूबर 2028 तक वैध है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री रामेश्वरम मंदिर का दूसरा पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई, भजनों पर झूमे भक्त Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 अगले साल हो सकती है लॉन्च, देखें कैसा होगा डिजाइन