24 News Udpate उदयपुर। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक की सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और आपदा-प्रबंधन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में एयरफील्ड एनवायरमेंट कमेटी और एयरड्रोम कमेटी की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में हवाई सुरक्षा, विशेष रूप से बर्ड स्ट्राइक की घटनाओं की रोकथाम, को लेकर गहन मंथन हुआ।एयरस्पेस की सुरक्षा में सबसे बड़ा खतरा – बर्ड स्ट्राइकभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (परिचालन) रविंद्र कुमार ने स्वागत वक्तव्य के साथ एजेण्डा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास कचरे की अव्यवस्थित डम्पिंग, मांस की दुकानों से उत्पन्न जैविक अपशिष्ट, और उच्च वृक्ष व अनधिकृत निर्माण बर्ड स्ट्राइक की घटनाओं को जन्म दे सकते हैं। ऐसी स्थितियाँ विमानों की उड़ान के दौरान गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।जिला प्रशासन का निर्देश – कचरा निस्तारण, अपशिष्ट नियंत्रण और पेड़ों की छंटाई अनिवार्यजिला कलक्टर नमित मेहता ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आसपास स्थित होटलों, रेस्टोरेंटों और दुकानों के कचरा निस्तारण की जाँच कर नियमों के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वल्लभनगर और मावली एसडीएम को निर्देशित किया कि वे मांस विक्रेताओं के पंजीयन, अपशिष्ट के सुरक्षित निष्पादन और ऊँचे पेड़ों की छंटाई की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें।कलक्टर ने कहा कि हाल के वर्षों में देशभर में एयरपोर्ट पर हुए हादसे बेहद चिंताजनक रहे हैं और उदयपुर भी इससे अछूता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि “सुरक्षित उड़ान केवल हवाईपट्टी तक सीमित नहीं, बल्कि उसके पूरे पर्यावरणीय घेरे में सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए सभी स्थानीय हितधारकों – खेत मालिकों, व्यवसायियों, रेस्टोरेंट संचालकों – का सहयोग जरूरी है।”नहर और जलभराव बना पक्षियों का अड्डा – पक्की नहर बनाने के निर्देशबैठक में अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर से गुजर रही कच्ची नहर के कारण क्षेत्र में जलभराव होता है, जिससे पक्षियों की आवाजाही बनी रहती है। कलक्टर ने जल संसाधन विभाग को इस नहर को पक्का करने हेतु तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए और इंजीनियर से प्रगति रिपोर्ट मांगी। एयरड्रोम कमेटी की बैठक में विमान अपहरण (हाईजैक) जैसी आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा प्रबंधन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने एयरपोर्ट पर स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने हेतु भूमि आवंटन के निर्देश दिए। बैठक में एयरपोर्ट के 145 एकड़ अतिरिक्त भूमि आवंटन से जुड़ी प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही, एयरपोर्ट परिसर में वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की प्रभावशीलता की जांच कर उचित अपशिष्ट निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में उपस्थित अधिकारीइस उच्चस्तरीय बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह राठौड़, एसडीएम वल्लभनगर सुरेन्द्र बी. पाटीदार, एसडीएम मावली रमेश सिरवी, एयरपोर्ट प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस, नगर निगम, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वन विभाग, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, नगर नियोजन, राजस्व मंडल और सफाई एवं कचरा प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुरु महोत्सव मनाया, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा हितेषी का किया सम्मान जिला चिकित्सालय अंबामाता के निरीक्षण पर पहुंचे टीएडी मंत्री खराड़ी, मरीजों से लिया फीडबैक, अब 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे स्त्री रोग, शिशु रोग व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ – बढ़ेगी आपात सेवाओं की क्षमता