Site icon 24 News Update

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से रेल यातायात प्रभावित, कई रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द, कुछ बहाल

Advertisements

24 news Update उदयपुर। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाओं को रद्द या आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):
14661 बाड़मेर-जम्मूतवी (15.10.25 तक), 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर (15.10.25 तक), 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी (04.10, 11.10), 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस (06.10, 13.10), 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन (05.10, 12.10), 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन-भावनगर टर्मिनस (06.10, 13.10), 19415 साबरमती-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा (05.10, 12.10), 19416 श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-साबरमती (07.10, 14.10)।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं:
14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी (फिरोजपुर कैंट तक), 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी (फिरोजपुर कैंट से), 19223 साबरमती-जम्मूतवी (फिरोजपुर कैंट तक), 19224 जम्मूतवी-साबरमती (फिरोजपुर कैंट से)। ये सेवाएं 15.10.25 तक जम्मूतवी खंड में आंशिक रद्द रहेंगी।

रीस्टोर रेलसेवाएं:
12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 06.09.25 से बहाल।

Exit mobile version