Site icon 24 News Update

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements

24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका सभागार में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रशासक/उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण व अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख के निर्देशानुसार महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज नगरपालिका सागवाड़ा परिसर में उनका स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने उनके जीवन संघर्ष, विचारधारा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त जाति-पाति, छुआछूत एवं असमानता जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वक्ताओं ने यह भी बताया कि महात्मा फुले का मानना था कि शिक्षा ही समाज को सशक्त और जागरूक बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनके द्वारा स्थापित किए गए विद्यालयों एवं सामाजिक आंदोलनों ने देश में समानता एवं न्याय की नींव को मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का गायन कर समापन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका सागवाड़ा के सफाई निरीक्षक अक्षय सेवक, दिलीप पाटीदार, कृष्णपाल सिंह, प्रकाश जमादार, जगदीश तेली एवं नगरपालिका सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version