Site icon 24 News Update

बिनोता में स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं चिकित्सकीय सेवा दल का सम्मान

Advertisements

24 News Update निबाहेडा (कविता पारख) बिनोता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराधा मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोता के चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ दिनेश मेघवाल एवं बीपीएम प्रकाश चन्द्र नागोरी उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत व्याख्याता राधेश्याम शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।मुख्य अतिथि व मुख्यवक्ता डॉक्टर अनुराधा मीणा ने स्वच्छता विषषक संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, पहला सुख निरोगी काया, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। अतः हमें नियमित घर परिवार की स्वच्छता रखनी चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य और किशोरावस्था की समस्याओं के समाधान हेतु एक काउंसलर की उपलब्धता सराहनीय कदम है। डॉ दिनेश मेघवाल ने बताया कि स्कूल में एचपीवी टीकाकरण की महत्ता प्राथमिक चिकित्सा सुविधा अर्थात फर्स्ट एड बॉक्स का होना ,सेनेटरी नेपकीन की उपयोगिता जागरूकता सत्र का आयोजन स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी एनीमिया की नियमित जांच आयरन और फोलिक एसिड की टेबलेट्स वितरण , पेयजल और स्वच्छता, आपातकालीन संपर्क और परामर्श हेतु विद्यालय के सूचना बोर्ड पर एंबुलेंस हेतु 108 चाइल्ड हेल्पलाइन के लिएं 1098 की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने चिकित्सा टीम द्वारा स्वच्छता की जानकारी देने पर सम्मान किया।उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत ने आभार जताया । संगोष्ठी के समय कालूराम मीणा कन्हैया लाल मीणा बंशीलाल मेघवाल बुधराज भंवरिया रोबिन्स कुमार मधु मुंदड़ा प्रहलाद वैष्णव भंवरलाल मेघवाल विक्रम सिंह चौहान अंजलि महावर राजेंद्र वैष्णव जसवंत वैष्णव अफसाना बानो कमलेश पाराशर सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
फोटो – विद्यालय बिनोता में स्वास्थ्य संगोष्ठी के तहत चिकित्सा टीम ।

Exit mobile version