24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता संस्था प्रधान अशोक कुमार छाजेड़ ने की ।मुख्यवक्ता बिनोता पुलिस चौकी प्रभारी नवल राम पूनिया रहे ।विशिष्ट अतिथि उप प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार पुलिस चौकी के पुलिस कार्मिक नाहर सिंह बहादुर सिंह व्याख्याता देवेंद्र सिंह शक्तावत राधेश्याम शर्मा कन्हैयालाल मीणा महिला सुरक्षा सहायतार्थ निंबाहेड़ा से ललिता देवी रहे। आगंतुक मेहमानों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया मुख्य वक्ता चौकी प्रभारी नवल राम पूनिया ने साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जनता को जागरूक करने के लिएं कहीं नियमों की जानकारी दी तथा सूचना टेक्नोलॉजी एवं मोबाइल क्रांति के युग में हमें साइबर द्वारा धोखाधड़ी से कैसे बच सकते हैं,उसे लेकर कहीं सूक्ष्म से सूक्ष्म नियमों से अवगत कराते हुएं सावधानी बरतने की बात कही। साइबर द्वारा आपको कोई फंसा देता है तो तुरंत पुलिस विभाग को इसकी जानकारी या रिपोर्ट दर्ज करवानी चाहिए। साथ ही सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट एवं टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। संगोष्ठी में वरिष्ठ अध्यापक लवीशा गर्ग रोबिन कुमार प्रहलाद वैष्णव भंवरलाल मेघवाल अंजली महावर मधु मुंदडा़ राजेंद्र वैष्णव मंजू शर्मा जसवंत वैष्णव सहित विद्यालय के बालक बालिकाएं मौजूद रहे। चौकी प्रभारी नवल राम शर्मा ने साइबर एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर विद्यार्थियों से कहीं प्रश्न किये और बच्चों ने उनके प्रति उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता देवेंद्र सिंह शेखावत ने किया। आभार उप प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लोहार ने जताया।
बिनोता स्कूल में साइबर एवं सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

Advertisements
