24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नगर के मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से नगर के निकट्वर्ती जेठाना नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंडल द्वारा 750 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में यजमान गणेशोत्सव मंडल सदस्यों ने भगवान रामजी व हनुमान जी का तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजन व मंडल के जितेन्द्र सुथार,भरत भटृ ने गणपति,सरस्वती वंदना तथा जितेन्द्र भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान किया। राष्ट्र देवो भवः की भावना से उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा राष्ट्रगान किया। मंडल के नरेश भट्ट शिवलहरी,चिराग गुप्ता ने यजमान परिवार का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया साथ ही गणेश मंडल के सदस्यों द्वारा मंडल के सदस्यों को उपराना ओढ़ाकर स्वागत किया। राजकुमार पाटीदार,राहुल भगत टीम ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान किशोर भावसार,जुगल किशोर सोनी,चेतन गोगरोत,नरेन्द्र सोमपुरा,प्रीतम पंचाल,नकुल गोगरोत ने वो लाल लंगोटे वाला माता अंजनी का लाला…..,महादेवा तेरा डमरू डम डम बजता जाए रे .. है धन्य तेरी माया जग में ओ दुनिया के रखवाले शिवशंकर भोले भाले……, आवी सोना नि नगरी वारो देव मारो द्वारिका वारो…..,कैलाश के निवासी नमो बार बार हु आयो शरण तिहारी भोले तार तार तू…….. सहित एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत किये जिनका साथ चिराग गुप्ता के द्वारा ऑर्गन की मधुर स्वर लहरियों,प्रहलाद भट्ट के ढोलक की थाप पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे एवं निलेश गामोट,धार्मिक पंचाल, जगदीश सुथार,हरिभाई मिस्त्री,रुद्र नीरज ने विभिन्न वाद्ययंत्रों पर संगत दी अन्त में नरेश भट्ट शिवलहरी टीम ने हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं गणेश मंडल के सदस्यो द्वारा आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया । मंडल के जितेन्द्र सुथार ने गांव से उपस्थित जलाराम मंडल,सीताराम आश्रम ,मारुति मंडल, नागेश्वर मंडल के सदस्यों का शब्द सुमन द्वारा स्वागत किया। सीताराम आश्रम के सदस्य,वरिष्ठ शिक्षाविद् मोरारी बापू के अनन्य भक्त विश्वनाथ पंड्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण में लिखा है भगवान निराकार और साकार हे तो दो नेत्र खोलो तो साकार और बंद कर दो तो निराकार । व्यक्ति को जब मुंह बंद रखना पड़ता है तब ज्यादा बोलता है और जब बोलना पड़ता है सत्संग में तब शांत रहता है। मंडल के लिए 750 वे सुंदरकांड पाठ को लेकर कहा कि ऐसे ही सदविचारों का, सद भावनाओ का,सद संगति का प्रचार प्रसार से नई पीढ़ी जुडऩे से धर्म पताका फहराती रहेगी। इस अवसर पर मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से राम नाम का जाप पूरे संभाग मे घर घर जाकर अलख जगाई जा रही है उसके लिए बधाई दी क्योंकि हर व्यक्ति रामायण का पाठ नहीं कर सकता सात। कांड में से सुंदरकांड पाठ के श्रवण मात्र से ही दुखो का निराकरण हो जाता है। अतं में दिलीप जोशी ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले भामाशाहो व मानस मंडल का आभार जताया। इस अवसर धीरज मेहता, दिलीप जोशी,पंकज पाटीदार,प्रेमजी पंड्या,चंद्रकांत, मुकेश जोशी, कन्हैयालाल पुरोहित, अनिल, गणेशलाल जोशी,ललित, वासुदेव, प्रकाश पंड्या,जयदीप, प्रवीण, कपिल, धवल, अक्षय,पुनीत, योगेश व्यास सहित आसपास क्षेत्र के कई धर्मप्रेमी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किसान संघ ने वर्तमान खरीफ की सही गिरदावरी कर फसल खराबा दिलवाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन रामायण मनका 108 पाठ व भजन आयोजित