जोधपुर। जोधपुर कमिश्नरेट की पश्चिम जिला डीएसटी टीम और सरदारपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हवाला के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सी रोड स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर पुलिस ने 77.80 लाख रुपए नकद बरामद किए। इस दौरान अहमदाबाद निवासी एक कारोबारी सहित चार आरोपियों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

डीएसटी की सूचना पर हुई कार्रवाई

डीएसटी इंचार्ज महेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरदारपुरा थाना क्षेत्र के सी रोड इलाके में एक फ्लैट से हवाला के जरिए बड़ी रकम का लेनदेन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद डीएसटी टीम और सरदारपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैट पर दबिश दी।

फाइनेंस कंपनी की आड़ में चल रहा था हवाला कारोबार

छापेमारी के दौरान फ्लैट से भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसे कट्टों में भरकर थाने ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह फ्लैट अहमदाबाद निवासी दिनेश जायसवाल (39) ने किराए पर ले रखा था। वह पिछले करीब साढ़े तीन महीनों से यहां रहकर आरके फाइनेंस के नाम से कंपनी संचालित कर रहा था और इसी की आड़ में हवाला का कारोबार किया जा रहा था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें—

  • दिनेश जायसवाल (39) पुत्र जगदीश जायसवाल, निवासी कृष्ण नगर, अहमदाबाद (गुजरात),
  • अब्दुल रहमान (40) पुत्र यासीन खान, निवासी सिंधीपुरा, पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर ग्रामीण,
  • दीपक पटेल (22) पुत्र गेनाराम, निवासी मोगड़ा, थाना विवेक विहार,
  • शिवम शर्मा (22) पुत्र कैलाश, निवासी 3/L/16, थाना कुड़ी भगतासनी, जोधपुर—शामिल हैं।

आयकर विभाग को दी गई सूचना

पुलिस ने जब्त की गई नकदी की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी है, ताकि आर्थिक अपराध के पहलू से भी जांच की जा सके। पुलिस का मानना है कि यह रकम हवाला नेटवर्क के जरिए किसी अन्य शहर में भेजी जानी थी।

नेटवर्क की अन्य कड़ियों की तलाश

सरदारपुरा थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर आरके फाइनेंस कार्यालय में सर्च ऑपरेशन किया गया। कैश के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद कार्यालय को सीज कर संचालक दिनेश जायसवाल को डिटेन किया गया।

पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading