Site icon 24 News Update

बद्रीनाथ धाम में गुरुवार को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव देशभर से श्रद्धालु होंगे शामिल, विशेष पूजा, यज्ञ व भजन कीर्तन की रहेगी व्यवस्था

Advertisements

24 News Update. उदयपुर,: चित्तौड़गढ़-कोटा मार्ग स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या बद्रीनाथ धाम में गुरुवार, 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह धाम मां बगलामुखी और मां कामाख्या की चमत्कारिक शक्ति से जुड़ा हुआ है और इसे स्वयंभू सिद्धपीठ माना जाता है।

मेवाड़ धर्म प्रमुख श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने बताया कि गुरुपूर्णिमा पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। मान्यता है कि यहां की गई सच्ची श्रद्धा और विधिपूर्वक की गई यज्ञ व आराधना से सभी मनोकामनाएं चमत्कारिक रूप से पूर्ण होती हैं।

इस विशेष अवसर पर हरिद्वार से आए आचार्य आकाश जुयाल वैदिक रीति से पूजा और हवन करवाएंगे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है।

सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और देशभर से भक्तजनों का आगमन शुरू हो चुका है। आयोजन की तैयारियों में राजस्थान अध्यक्ष रतन सोमानी, दिल्ली अध्यक्ष अशोक जिंदल, कथा आयोजन समिति अध्यक्ष हरि ॐ गोयल, वेद प्रकाश गर्ग, युधिष्ठिर राणा, अशोक खिची, यश खटोड़, संस्था के कोषाध्यक्ष आनंद खटोड़, तारा देवी जरवाल, सुनीता देवी कुलवाल, ब्रज किशोर स्वदेशी, राहुल शर्मा, राहुल मनराल, देवेंद्र नागर व प्रहलाद थेपड़िया पूरी तत्परता से जुटे हैं।

Exit mobile version