24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। डाक विभाग के उदयपुर मंडल में डाक जीवन बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मंडल के फील्ड आफिसर सागवाड़ा निवासी दीपक गुप्ता को सम्मानित किया।
उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक अक्षय भानुदास गोडेकर ने गुप्ता को दुपट्टा ओढ़ा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक गोडेकर ने फील्ड आफिसर गुप्ता की डाक बीमा के क्षेत्र में कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के दौरान विभाग के प्रति समर्पण भाव तथा अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 27 करोड एक्यासी लाख की बीमित राशि दी जो भारतीय डाक जीवन बीमा योजना में जनता के विश्वास को दर्शाती है। गुप्ता ने वर्ष 2024 – 25 में डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत में चौथा स्थान तथा राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश में राजस्थान सर्कल व उदयपुर मंडल का नाम गौरवान्वित किया। गुप्ता ने कहा कि प्रवर अधीक्षक गोडेकर के मार्गदर्शन में डाक बीमा क्षेत्र में विभाग द्वारा निर्धारित उदयपुर व डूंगरपुर मंडल में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सहयोग करते हुए कार्य करने से प्रोत्साहन के साथ नागरिकों का विश्वास बढकर बडी संख्या में डाक बीमा से जुड रहे हैं। इस अवसर पर सहायक प्रवर अधीक्षक तिलकेश तथा तरुण मीणा शामिल रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.