उदयपुर में हो रही गंदगी को लेकर जताई चिंता 24 Nerws Update उदयपुर . उदयपुर शहर में फैल रही गंदगी को लेकर आए दिन किसी न किसी परेशानी से जूझना पड़ता है । 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी को लेकर ग्रीन वारियर द्वारा स्वच्छता को लेकर उदयपुर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज शहर के सेक्टर 14 आई ब्लॉक में कचरा संग्रहण कम्युनिटी के सहयोग से सफाई कराई। जिसमें भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण प्रांत एवं पॉल्यूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट ट्रस्ट ऑफ द पीपल और नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता को लेकर गंभीर चिंता जताई है वही इन सभी के द्वारा आज सफाई कराई गई। जानकारी में वृंदा शर्मा ने बताया कि उदयपुर शहर में हो रही गंदगी को अलग-अलग जगह से सफाई कराई गई ताकि उदयपुर की सुंदर छवि को नुकसान न पहुंचे। वही आमजन से अपील करते हुए कहा कि आपके माध्यम से ही गंदगी होती है और आपके माध्यम से ही सफाई होती है तो कृपया ध्यान रखें की उदयपुर में हो रही गंदगी कौन देखा ना करें बल्कि स्वच्छता का ध्यान रखते हुए। इस मुहिम में अपना हाथ बढ़ाए । इस दौरान भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण प्रांत के महासचिव प्रशांत व्यास, रीजनल पदाधिकारी संजीव भारद्वाज , पर्यावरण विद् विष्णु सुहल्का, शिक्षा विद डॉक्टर अनिल भटनागर, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी उत्तम विजयवर्गीय, शाखा सदस्य रतन मेहता, समाजसेवी धीरेंद्र कुमार, जी ट्रस्ट ऑफ़ पीपल संस्था के योगेश तिवारी, वृंदा शर्मा नरेंद्र कुमार नाथू लाल एवं कॉलोनी के सफाई कर्मी और आम नागरिकों का सहयोग मिला। वही नगर निगम के अधिकारी योगेश शर्मा ने डंपर गाड़ी इत्यादि उपलब्ध कराकर क्षेत्र की सफाई के लिए प्रशासनिक सहयोग भी दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दुष्कर्म की पीड़ा और स्त्री संघर्ष की गूंज है ‘कल्याणी’: सिनेमैड फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म रिलीज अभियान के आखिरी दिन में बड़गांव तहसील में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा खरवा कि रोकथाम के लिए निःशुल्क खूर पका मुंह पका टीकाकरण कार्य सम्पन्न