विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव – विधायक कृपलानी

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) युग प्रवर्तक, महान राष्ट्रचिंतक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण नगर के स्वामी विवेकानंद सर्कल पर नगर परिषद निंबाहेड़ा के तत्वावधान में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में ढोल-नगाड़ों की गूंज एवं भव्य आतिशबाजी के साथ अतिथियों का गरिमामय स्वागत किया गया। नगर परिषद निंबाहेड़ा की ओर से आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा सहित आयोजकों द्वारा सांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी सहित मंचासीन अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना के महान विचारक थे। उनके विचारों ने भारत को आत्मगौरव और आत्मविश्वास की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी यदि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर ले, तो भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा। सेवा, समर्पण और अनुशासन ही स्वामी विवेकानंद के जीवन के मूल मंत्र थे।
विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के समय था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। विधायक कृपलानी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कृपलानी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में देश की महान विभूतियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है।
समारोह के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निंबाहेड़ा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बीच-बीच में “स्वामी विवेकानंद जिंदाबाद”, “नंद के आनंद की जय, विवेकानंद की जय” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष से संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में एक भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब सांसद सी.पी. जोशी, विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित जनमानस के साथ देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दृश्य ने समारोह को ऐतिहासिक और स्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, कमलेश बुनकर, पूर्वी मंडल महामंत्री राधेश्याम टेलर, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, उद्योग प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक विशाल सोनी, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, पुष्कर सोनी, लक्की आहूजा, मनोज मालू, नरेश आमेटा, शिवदयाल कुमावत, नगर कोषाध्यक्ष निलेश भूतड़ा, जिला मंत्री पारस वीरवाल, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता जानकीलाल जोशी, प्रकाश चेलावत, प्रहलाद क्रांति, प्रकाश धींग, नगर मंत्री रतन वैष्णव, कैलाश सेन, धर्मपाल जाट, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक दीपक अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, अतुल सोनी, रेखारानी तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री चिराग मंत्री, रामनिवास जाट, अजय नागदा, हितेश जोशी, संजय सुराणा, अंतरिक्ष साहू आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही। देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, युवाओं में आत्मविश्वास एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त संदेश देते हुए संपन्न हुआ। अंत में सामूहिक वंदे मातरम गीत का गायन किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading