Site icon 24 News Update

प्रोजेक्ट स्पर्श” का भव्य शुभारंभः महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। “जे. के सीमेंट निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल व एच. आर. हेड द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट स्पर्श” का भव्य शुभारंभ होटल रॉयल पारस, निंबाहेड़ा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने, महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ‘खम्मा घणी’ अभिवादन एवं राजस्थान दिवस के गौरवशाली उल्लेख के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के अनुरूप उपरणा पहनाकर एवं पौधा भेंट कर किया गया, जिसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उ‌द्घाटन हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, मंडल वन संरक्षक (DFO) श्रीमती मृदुला सिंह ने महिला स्वास्थ्य एवं सेनेटरी नैपकिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जे. के. सीमेंट की इस पहल व सी.एस. आर कार्यों की सराहना की। जे. के ग्रुप की CSR प्रमुख शिल्पा जयसवाल ने “प्रोजेक्ट स्पर्श” के दीर्घकालिक दृष्टिकोण और सामाजिक प्रभाव को साझा किया।
इस अवसर का प्रमुख आकर्षण “प्रोजेक्ट स्पर्श का आधिकारिक लॉन्च रहा, जिसे ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन के सलाहकार श्री नीरज पोखरियाल के नेतृत्व में एक प्रभावशाली वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, प्रोजेक्ट की पारदर्शिता और तकनीकी सुदृढ़ता को दशति हुए MIS ऐप का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के पहलुओं पर जोर देते हुए BCMO, निंबाहेड़ा ने सुरक्षित सेनेटरी नैपकिन निस्तारण के महत्व को रेखांकित किया, वहीं पुलिस इंस्पेक्टर सुनीता गुर्जर ने मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों को चुनौती देते हुए समाज में सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया तथा पुरुषों की सहभागिता को भी आवश्यक बताया।
यूनिट हेड श्री मनीष तोशनीवाल ने क्षेत्रीय विकास में जेके सीमेंट के योगदान को रेखांकित किया। औद्योगिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण साझा करते हुए प्रभाकर मिश्रा (एच. आर. हेड) एवं श्री मुरलीधर लड्ढा (टेक्निकल हेड) ने उत्पादन प्रक्रिया और सामूहिक जिम्मेदारी पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के समापन पर ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन के सलाहकार श्री नीरज पोखरियाल व प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन सृष्टि कुमावतने सभी हितधारकों-सरपंचों, GNM छात्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ।। प्राध्यापकों एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में अल्पाहार के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान जे. के. सीमेंट के अधिकारीगण टेक्निकल हेड राजेश सोनी, पियूष आमेटा, योगेश दशोरा, चंद्रकांत तिवारी, भुवनेश सिंह, विश्वेश दसोंदी, सुनील मिश्रा, पवन सुखवाल, गोविन्द प्रजापति व मांगरोल ग्राम के सरपंच गोपाल रूल आदि उपस्थित थे।
प्रोजेक्ट स्पर्श” केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक समग्र प्रयास है, जो समुदाय के सतत और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है।

Exit mobile version