24 News Update उदयपुर। वूमेन पावर सोसलिटी फाउंडेशन, जयपुर के तत्वावधान में उदयपुर मे मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन मजदूर सप्ताह के अंतर्गत अंबा माता घाटी स्थित वीर हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं युद्ध आइकॉन सूर्य प्रकाश सुहालका थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नरेश पूर्बिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा शर्मा ने की। वूमेन पावर समिति की सभी सदस्याएं भी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों का तिलक वंदन कर एवं टिफिन भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सुहालका ने मजदूरों को उनकी भाषा में अधिकारों, नियमों एवं श्रम कानूनों की जानकारी दी तथा श्रमिक वर्ग के समाज में महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।अध्यक्षता कर रही रेखा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नरेश पूर्बिया ने भी मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और समिति के सेवा भाव की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन वूमेन पावर सोसलिटी फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव सी एल चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्य मंजुलता व्यास, लिम्बाराम , सरिता पंत, मधुबाला, निर्मला, विमला एवं अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने श्रमिकों के सम्मान एवं उनके हक़ों के प्रति समाज को जागरूक करने का कार्य किया। वूमेन पावर समिति फाउंडेशन द्वारा किए गए।

