Advertisements
उदयपुर। रावजी का हाटा स्थित श्री मीठाराम जी का मंदिर में लाभपंचमी के अवसर पर भव्य अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत हर्षितादास ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया और ठाकुर जी को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, सूखे मेवे, षटरस व्यंजन और शाक आदि का भोग अर्पित किया गया। उत्सव में विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्मा और भक्तजन उपस्थित रहे। भक्त मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाआरती का संचालन श्री महंत मेवाड़ महामंडलेश्वर नौनिधिदास खाखी ने किया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह जानकारी समाजसेवी राकेश पालीवाल ने दी।
