Advertisements
24 News Update उदयपुर। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, अंबापोल बाहर में मंगलवार, 4 नवंबर को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में धार्मिक उत्सव की तैयारियां पिछले तीन दिनों से जोरों पर चल रही हैं।
मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक चंद्रशेखर कुमावत ने बताया कि अन्नकूट के लिए विशेष रूप से 56 भोग की विविध मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
अन्नकूट महोत्सव के दिन मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। साथ ही, भक्ति माहौल को और दिव्य बनाने के लिए भजन मंडली द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी होगा।

