Advertisements
24 News Update उदयपुर, 23 मार्च 2026। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने सोमवार को जयपुर स्थित राजभवन में हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान निदेशक दलवी ने केन्द्र की वर्तमान गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को और व्यापक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
राज्यपाल बागड़े ने केन्द्र की पहल की सराहना करते हुए भावी योजनाओं के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के प्रयासों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

