24 News Update उदयपुर, 23 मार्च 2026। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने सोमवार को जयपुर स्थित राजभवन में हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान निदेशक दलवी ने केन्द्र की वर्तमान गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को और व्यापक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।राज्यपाल बागड़े ने केन्द्र की पहल की सराहना करते हुए भावी योजनाओं के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के प्रयासों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘वैली क्वीन’ मारवाड़–खामली घाट हैरिटेज ट्रेन का संचालन सितंबर तक बढ़ा राजस्थान विद्यापीठ में बीएसए क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ, अकादमी के माध्यम से तैयार होंगे देश के भविष्य के सितारे – प्रो. सारंगदेवोत