Site icon 24 News Update

गोवाडिया को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रस्तावित किया

Advertisements

24 News Updateसागवाड़ा (जयदीप जोशी)। इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित युवाओं के महाकुंभ हूमड़ फेडरेशन प्रीमियर लीग–2026 के अवसर पर दिनांक 18 जनवरी 2026 को फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी द्वारा युवा वैभव गोवाडिया को युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (प्रभारी) पद हेतु प्रस्तावित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं समाजजनों द्वारा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित एवं पारित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने युवा वैभव गोवाडिया को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा व्यक्त की।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष (प्रभारी) युवा गोवाडिया ने अपने संबोधन में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन जी गांधी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु फेडरेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी निष्ठा एवं यथाशक्ति योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही युवा प्रकोष्ठ की प्रोविंस टीम का गठन कर प्रकोष्ठ को नई गति, दिशा एवं ऊर्जा प्रदान की जाएगी तथा संगठन को मजबूत करते हुए युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर विपिन गांधी, सुशील दोषी, चकोर गांधी, महेंद्र बंडी, किरण भाई शाह (पुणे), दीपक भूता (मंदसौर), कौशल्या पतंगिया, शरद गोडलिया, कपिल जुवां (अहमदाबाद), अनूप गांधी, अनिमेष मादावत, अतीत तलाटी, धनपाल शाह (सरोड़ा) एवं गोवर्धन जैन सहित अनेक पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version