— तेज रफ्तार और लापरवाही ने उजाड़े कई घर, एमबी अस्पताल में घायल महिला ने तोड़ा दम

24 News Update उदयपुर,। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप के पेड़ से टकराने के दर्दनाक हादसे ने एक और जान ले ली। एमबी अस्पताल में उपचाराधीन मनीषा गमेती (44) ने सोमवार को दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हादसे में घायल एक मासूम सहित छह लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि 28 फरवरी की शाम करीब 6:45 बजे गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर मजावद के पास तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग उछलकर सड़क व आसपास के गड्ढों में जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

एक ही परिवार पर टूटा कहर
इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतका मनीषा गमेती का 12 वर्षीय बेटा पंकज भी इसी हादसे में जान गंवा चुका है, जबकि उनकी दो बेटियां नीमा और अर्जुन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। परिवार पर एक साथ दो मौतों का दुख टूट पड़ा है।

पहले ही तीन की मौके पर हो गई थी मौत
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में लखमाराम (39) पुत्र भुराजी गमेती, नेमीचंद (35) पुत्र नानलाल गमेती और पंकज (9) पुत्र भंवरलाल गमेती की मौके पर ही मौत हो गई थी। लखमाराम और नेमीचंद चचेरे भाई थे, जबकि पंकज उनका भतीजा था। इसके बाद 1 मार्च को रूपा (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी और अब मनीषा गमेती के दम तोड़ने से मृतकों का आंकड़ा पांच हो गया है। हादसे में घायल हुए लोगों में 13 बच्चे, 8 महिलाएं और 7 युवक शामिल हैं। कुल 30 लोग घायल हुए थे, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

शादी की खुशी पलभर में मातम में बदली
जानकारी के अनुसार सभी लोग मोडवा गांव के रहने वाले थे और पास के बगडुंदिया गांव में रिश्तेदार के घर शादी से पहले कपड़े लेने गए थे। वापसी के दौरान एक ही पिकअप में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था और आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर नशे की हालत में हो सकता है। अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सीधे पेड़ से जा भिड़ा।

पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमबी अस्पताल उदयपुर रेफर कर दिया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading