24 News Update उदयपुर, पूज्य आध्यात्मिक गुरुदेव, कीर्तिशेष डॉ. ओ. पी. महात्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर हिंद सेवा मानव कल्याण ट्रस्ट उदयपुर द्वारा “गुरु स्मृति दिवस” का आयोजन शनिवार, 3 जनवरी 2026 को श्री गीता रामायण सेवा संघ, 310, मोक्ष मार्ग, अशोक नगर, उदयपुर में किया गया।
कार्यक्रम में गीता परिवार द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के सप्तम अध्याय का श्लोकात्मक पाठ, प्रार्थना, श्रद्धांजलि सभा एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गीता पाठ का पारायण संपत माहेश्वरी, संतोष दीदी, ट्रस्ट उपाध्यक्ष पूर्णिमा व्यास एवं गीता सेवियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय स्तर की आध्यात्मिक बाल कवयित्री आहुति शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण उद्बोधन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर सरल ब्लड बैंक के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्याम एस. सिंघवी ने डॉ. ओ. पी. महात्मा से अपने 43 वर्षों के आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए उनके संगठनात्मक एवं मानवीय कौशल पर प्रकाश डाला।
ट्रस्ट के उप मुख्य संरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने गुरुकृपा से ट्रस्ट में संचालित आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों की विवेचना की।
ट्रस्ट अध्यक्ष दिव्य कुमार ने गुरुदेव की कृपा से अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की प्रेरणा पर अपने विचार व्यक्त किए।
सामूहिक श्रद्धांजलि सभा में गोपाल महात्मा, विष्णु शर्मा हितेषी वरिष्ठ पत्रकार, उमेश शर्मा, हिम्मत सिंह पोखरना, प्रेम शंकर श्रीमाली, कमलेश वैष्णव, जमनालाल सुथार, नरेंद्र, युधिष्ठिर सिंह चौहान, लोकेश महाराज, एडवोकेट भरत कुमावत, ट्रस्ट उप मुख्य संरक्षक अशोक कुमार मारू, कु. विजय सिंह कच्छवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ट्रस्टजन उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पूज्य गुरुदेव डॉ. ओ. पी. महात्मा के आध्यात्मिक आदर्शों का स्मरण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा।
गुरु स्मृति दिवस पर गीता पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न!

Advertisements
