Advertisements
24 News Update खेरवाड़ा. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित गणेश मंदिर में आचार्य धनेश्वर जोशी के सानिध्य में गणपति पूजन प्रातः शुभ मुहूर्त में किया गया। पूजन के मुख्य यजमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल गोयल रहे। इस अवसर पर सीएचसी का पूरा स्टाफ एवं अन्य पेशेंट के साथ आए अटेंडेंट भी शामिल हुए। पूजन के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

