24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। नगर में गुरुवार देर सायं गणगौर उत्सव के समापन अवसर पर पारंपरिक उल्लास एवं श्रद्धा के साथ गणगौर की विसर्जन सवारी निकाली गई। यह सवारी स्वर्गीय हरि प्रकाश जी शारदा के निवास स्थान से गाजे-बाजों के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरती हुई ढाबेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणगौर उत्सव समिति की संयोजिका ने बताया कि सवारी को शोभायात्रा के रूप में सजाया गया था, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर कुसुम धूत, आरती शारदा, जानकी तोशनीवाल, द्रोपदी साबू, मंजू शारदा, सुमन भराड़िया, चेतना बजाज, अंजू बाहेती, नीतू समदानी, नताशा शारदा, निशा मंत्री, कमलेश शारदा, सोनिया धूत, सोनिका काबरा, सोनाली शारदा, शांति आगर, स्वाति बजाज, अर्चना शारदा, पूजा माहेश्वरी, सुमन बजाज, रेखा लड्ढा, मीनाक्षी शारदा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक खेल भी खेले गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी आनंदमय हो गया। गणगौर विसर्जन के उपलक्ष्य में श्री रामजानकी हाथीवाला मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण भी किया गया।
गाजे-बाजों के साथ हुआ गणगौर प्रतिमाओं का विसर्जन

Advertisements
