24 News Update जयपुर। परंपरा, उत्साह और सौंदर्य का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला, जब जयपुर पुष्करणा सखियों ने रूप बसंत ढाबे में गणगौर बिंदोरा का भव्य आयोजन किया। पूरे कार्यक्रम में लोक संस्कृति की खुशबू और सखियों के उत्साह ने माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष उमा कल्ला ने किया, जबकि उपाध्यक्ष राखी पुरोहित, कोषाध्यक्ष सुमन व्यास, जया जी एवं अन्य सभी सखियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
गणगौर के पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर सखियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। साथ ही गणगौर से जुड़ी रोचक क्विज प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में उत्साह और रोमांच का तड़का लगा दिया।
इस खास मौके पर सभी सखियां पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी गणगौर के रूप में नजर आईं—मानो लोक संस्कृति स्वयं साकार हो उठी हो। अंत में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आनंद लिया और आपसी स्नेह, उल्लास एवं सांस्कृतिक एकता के साथ इस यादगार शाम का समापन किया।
रंग-रंगीली शाम में सजी गणगौर की महफिल, जयपुर पुष्करणा सखियों का बिंदोरा रहा खास

Advertisements
