Site icon 24 News Update

जैन जागृति महिला शाखा का गणगौर उत्सव,पतियों के सम्मान में सुंदर छंदों का पाठ

Advertisements

​24 News Update उदयपुर। जैन जागृति महिला शाखा द्वारा गणगौर 100 फिट रोड़ स्थित मधुश्री बैंक्विट होल में गणगौर उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सेंटर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने बताया कि गणगौर का त्योहार लाए खुशियों की बहार की मंगल भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने पारंपरिक राजपूती पोशाक में सम्मिलित होकर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को जीवंत कर दिया। पूरा परिसर केसरिया और लहरिया के रंगों से सराबोर नजर आया।
अध्यक्ष कुसुम भंसाली ने बताया कि​ कार्यक्रम की शुरुआत माता गणगौर की वंदना से हुई, जिसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। महिला शाखा की ऊर्जावान सखियों ने लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो-दो मिनट की नृत्य प्रस्तुतियों में महिलाओं के उत्साह और तैयारी ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके लिए उन्हें आकर्षक पुरस्कारों से भी नवाजा गया।
महामंत्री बिना मारू ने बताया कि ​इस उत्सव का सबसे खास और भावपूर्ण हिस्सा वह रहा जब सभी सखियों ने अपनी परंपरा को निभाते हुए अपने पतियों के सम्मान में सुंदर छंदों का पाठ किया। छंदों की मधुर वाणी ने वातावरण में प्रेम और मंगल की खुशबू बिखेर दी।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर ‘रंगा-रंग हाऊजी’ का आनंद लिया, जहाँ हंसी-मजाक और जीत की खुशी ने उत्सव का मजा दोगुना कर दिया। आयोजन में सुशीला मेहता,वंदना जैन, आरती सिंघवी , नैना जैन , संजीत कोठारी , सुनीता लोढ़ा , सुनीता श्रीमाल आशा लता सिंघवी सहित कई सदस्यों ने प्रस्तुति दी। जैन जागृति महिला शाखा के इस सफल आयोजन ने न केवल गणगौर की परंपराओं का निर्वहन किया, बल्कि सखियों के बीच प्रेम और एकता के बंधन को भी और सुदृढ़ किया।

Exit mobile version