Site icon 24 News Update

मंदिरों के कलश चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सभी आरोपी रेलवे स्टेशन कच्ची बस्ती के

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शहर के विभिन्न मंदिरों से पीतल के कलश चुराकर उन्हें बेचने की फिराक में लगे एक अंतरजिला चोर गिरोह का थाना सूरजपोल पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन कलश बरामद किए गए हैं, जबकि पूछताछ में इन्होंने 13 और वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

मामले की शुरुआत

थाना सूरजपोल क्षेत्र के माछला मगरा मुख्य मार्ग स्थित श्री भारत सिंह जी बावजी (भैरूजी) मंदिर से 3 अगस्त 2024 की रात पीतल का कलश चोरी हो गया था। मंदिर के पुजारी गोपाल वसीटा ने 4 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 331/24, धारा 305(D) बीएनएस, 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

सूचना पर कार्रवाई, गिरोह धराया

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझानगर पूर्व वृताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम को आसूचना मिली कि उदयपोल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति कलशों को गुजरात बेचने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और छह व्यक्तियों को डिटेन कर पूछताछ की, जिनके कब्जे से तीन पीतल के कलश बरामद हुए। आरोपियों ने मंदिरों से कलश चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया।

13 वारदातों की कबूली, कई थाना क्षेत्रों में सक्रियता

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सूरजपोल, हिरणमगरी, प्रतापनगर, गोवर्धनविलास, नाई, हाथीपोल, सुखेर और जावर माइंस थाना क्षेत्रों में मंदिरों से कुल 13 चोरी की वारदातें की हैं

गिरफ्तार आरोपी

सभी आरोपी रेलवे स्टेशन कच्ची बस्ती, थाना सूरजपोल, उदयपुर के रहने वाले हैं—

  1. अर्जुन वागरी (20)
  2. आकाश वागरी (22)
  3. नरेश वागरी (23)
  4. पवन वागरी (20)
  5. विशाल वागरी (21)
  6. शिव वागरी (21)

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

Exit mobile version