24 News Update उदयपुर । उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रकों से तिरपाल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे चोरी किए गए 5 तिरपाल भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपी मालवा का चोरा, बेकरिया के रहने वाले हैं।
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि 16 जुलाई 2025 को डबोक निवासी परिवादी अनिल कुमार पुत्र त्रिलोकचंद, जो ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका ट्रक 10 जुलाई को भिमरलाई (बाड़मेर) से डबोक सीमेंट फैक्ट्री के लिए जिप्सम लेकर रवाना हुआ था। ट्रक चालक माखन सिंह जब खोखरिया और उखलियात नाल के बीच आराम के लिए रुका, तभी अज्ञात चोरों ने ट्रक से 3 तिरपाल चोरी कर लिए। इसी तरह 15 जुलाई को भी उसके दूसरे ट्रक से, जो वही मार्ग से गुजर रहा था और चालक सुनील चला रहा था, उसी स्थान पर 3 और तिरपाल चोरी कर लिए गए।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 119/2025 धारा 87, 309(4), 308(2), 3(5) बीएनएस, 20303(2) बीएनएस व 2023 23 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी राजेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पहले से प्रकरण संख्या 122/2025 में गिरफ्तार आरोपी राकेश उर्फ काकसी, नेताराम और पिन्टाराम से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद तीनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अब तक उनके कब्जे से 5 चोरी के तिरपाल बरामद कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी:
राकेश उर्फ काकसी पुत्र दुदाराम, निवासी मालवा का चोरा, बेकरिया
नेताराम पुत्र रामाराम, निवासी मालवा का चोरा, बेकरिया
पिन्टाराम पुत्र थावराराम, निवासी मालवा का चोरा, बेकरिया
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व जवान:
उत्तम सिंह, थानाधिकारी बेकरिया
अमर सिंह, सहायक उप निरीक्षक
प्रभुलाल (हैड कांस्टेबल 2488), विजेश कुमार (हैड कांस्टेबल 2350)
जोधाराम (कांस्टेबल 350), ललित (कांस्टेबल 1054), प्रभुराम (कांस्टेबल 3176)
भीखाराम (कांस्टेबल चालक 1270), पंकज (कांस्टेबल 2526), नवाराम (कांस्टेबल 996)

