Site icon 24 News Update

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर गणेश डागर को नियुक्त

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बेनीवाल व प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल जैदिया ने जिला अध्यक्ष पद पर गणेश डागर को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सत्र 2025 से 2027 तक के लिए की गई है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि गणेश डागर द्वारा सफाई कामगारों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के संविधान के अनुसार अपने दायित्व का निर्वहन करने और समाज एवं सफाई कामगारों के विकास के लिए कार्य करने का निर्देश दिया गया है। नियुक्ति पत्र में गणेश डागर को 15 दिनों के भीतर शाखा की कार्यकारिणी घोषित करने और आदेश की एक प्रति सहित प्रदेश प्रमुख महासचिव को भेजने का निर्देश दिया गया है।

Exit mobile version