Site icon 24 News Update

श्री निमड़िया भैरव देव मंदिर में गादी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा। चौत्र मास कृष्ण पक्ष अमावस्या पर गुरुवार को श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला के समीप स्थित श्री निमड़िया भैरव देव मंदिर में गादी का विशेष आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भैरव भक्त मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। दीपक वैष्णव एवं पंडित शम्भूनाथ द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा श्री भैरव देव की महाआरती की गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
गादी के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखा गया। निम्बाहेड़ा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन में भक्ति, आस्था और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त रहा। मंदिर के भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च शुक्रवार को प्रातः 9.15 बजे श्री निमडिया भैरवदेव मन्दिर पर चौत्र नवरात्रि के शुभारंभ अवसर पर नवरात्रि स्थापना के साथ अखण्ड ज्योति दीप की भी स्थापना की जाएगी, वहीं आगामी गादी का आयोजन 26 मार्च, गुरुवार को किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता का आह्वान किया गया है।
फोटो- 3, श्री भैरव देव की महाआरती की गई। कविता पारख


Exit mobile version