Site icon 24 News Update

8 मार्च 00ः00 बजे से रात्रि 23ः59 बजे तक महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात, एसी और वोल्वो को छोड़कर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, जयपुर।  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार, 8 मार्च को प्रदेश में महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए बुधवार को रोडवेज अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशों पर आदेश जारी किए गए।

रोडवेज के प्रबंध निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगति (एक्सप्रेस) बसों (वातानुकूलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) में राज्य की सीमा में यात्रा करने वाली समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को (00:00 बजे से रात्रि 23:59 बजे तक) एक दिवस के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। राज्य की सीमा का तात्पर्य यह है कि उदाहरणस्वरूप कोई महिला जयपुर से दिल्ली राजस्थान रोडवेज में यात्रा कर रही है तो जयपुर से राजस्थान में अंतिम बस स्टॉप तक यात्रा निःशुल्क होगी, राजस्थान से बाहर निकलते ही दिल्ली तक का टिकट लेना पड़ेगा।

रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान राज्य की भौगोलिक सीमा के भीतर संचालित साधारण एवं द्रुतगति बसों (वातानुकूलित बसों को छोड़कर) में सभी महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।


योजना का सारांश (एक नजर में)

योजनाविवरण
तिथि8 मार्च 2025
समय00:00 से 23:59 तक
लाभार्थीमहिलाएं एवं बालिकाएं
बस सेवाएंराजस्थान रोडवेज की साधारण व एक्सप्रेस बसें (वातानुकूलित व वोल्वो को छोड़कर)
यात्रा सीमाराजस्थान राज्य की भौगोलिक सीमा के भीतर
अधिकारियों द्वारा निर्देशश्रीमती शुभ्रा सिंह (अध्यक्ष, रोडवेज), श्री पुरुषोत्तम शर्मा (प्रबंध निदेशक)
Exit mobile version