Site icon 24 News Update

कल रोड़वेज-जेसीटीएसएल बसों में महिलाएं कर सकेगी निःशुल्क यात्रा

Advertisements

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाएं एवं बालिकाएं रोड़वेज और जेसीटीएसएल की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों (वातानूकुलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त ) में राज्य की सीमा में यात्रा करने वाली समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को 7 मार्च को रात 12 बजे से 8 मार्च को रात्रि रात 11.59 बजे तक एक दिवस के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। जेसीटीएसएल के एमडी रामावतार मीणा के अनुसार महिलाएं और बालिकाएं जेसीटीएसएल की सभी श्रेणी की बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में अध्यक्ष, जेसीटीएसएल एवं प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग से प्राप्त स्वीकृति के बाद आदेश जारी किए है। उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल एक दिवस 8 मार्च को संचालित जेसीटीएसएल बसों में यात्रा के दौरान जारी टिकिटों पर मान्य होगी।

Exit mobile version