24 News Update उदयपुर, 8 जुलाई। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संगठन शनिवार 12 जुलाई को बीएन कॉलेज के सामने स्थित द जगत होटल सभागार में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेगा। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में दोपहर 12 बजे कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। बागड़ी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं और बालिकाएं भाग ले सकेंगी। करीब एक माह चलने वाले इस नि:शुल्क प्रशिक्षण में कंप्यूटर की बेसिक जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण को सुबह, दोपहर और शाम के अलग-अलग बैचों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 150 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने बताया कि संगठन की नारी वैभव मुहिम के तहत अब तक सिलाई प्रशिक्षण, मेहंदी कला, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। अब इसमें कंप्यूटर प्रशिक्षण को भी जोड़ा गया है, ताकि महिलाएं डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकें। इस अवसर पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. निर्मल पंडित, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मेनारिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सोनिका जैन, हर्षित चोर्डिया, शहर जिलाध्यक्ष रोमा जैन, शहर जिला महामंत्री नेत्रांजलि मेनारिया, जिला सचिव कौशल्या सालवी, ब्लॉक अध्यक्ष गोगुंदा सुनीता प्रजापत, जिला महासचिव मीना यादव, शहर जिला मंत्री मंजू खींची, मीडिया प्रभारी करण प्रजापत, नेत्रांजलि मेनारिया, चंचल औदिच्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ 12 जुलाई को

Advertisements
