24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी क्षेत्र की बंजारा बस्ती में देर रात एक युवक के अपहरण और उस पर चाकू से हमले की घटना से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया। पीड़ित युवक की पहचान संजय बंजारा के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और थाने का घेराव किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा मध्यस्थता कर समझाइश की। भाजपा प्रतिनिधियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत, जिला प्रवक्ता गोविंद दीक्षित, स्थानीय पार्षद लोकेश गौड़, कार्यकर्ता मुकेश शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की शीघ्र जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने उपस्थित नागरिकों को शांतिपूर्वक समझाया, जिसके बाद घेराव समाप्त हुआ और स्थिति नियंत्रण में आ गई।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.