24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। सागवाड़ा थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लूट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे।
थाना प्रभारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश सलाट शामिल है, जो गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र का निवासी है और लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
इसके अलावा जगदीश रोत, अबरार तथा कचरू पाटीदार को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, लूट सहित कई मामलों में थे फरार

Advertisements
