Site icon 24 News Update

उदयपुर के चार साइक्लिस्ट 1050 किमी की यात्रा पर, कांची धाम नैनीताल तक ले जाएंगे सेवा और मानवता का संदेश

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर से उत्तराखंड के कांची धाम (नैनीताल) तक एक अनोखा और प्रेरणादायक साइक्लिंग अभियान शुरू होने जा रहा है। उदयपुर के चार जांबाज़ साइक्लिस्ट 22 से 26 जनवरी तक करीब 1050 किलोमीटर की कठिन यात्रा साइकिल से तय करेंगे।
अभियान में रचित सिंघवी (साइक्लिस्ट व रनर), ऋषभ जैन (आयरनमैन), शुभम कोठारी (साइक्लिस्ट व रनर) और जितेंद्र पटेल (आयरनमैन) शामिल हैं। पहाड़ों, मैदानी इलाकों और लंबी दूरी की चुनौती को पार करते हुए यह टीम समाज को एक सकारात्मक संदेश देने निकलेगी। साइकिल यात्रा का मूल उद्देश्य “लव ऑल – फीड ऑल – सर्व ऑल” के सिद्धांत को जन-जन तक पहुँचाना है, जो प्रेम, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करता है। यह अभियान फिटनेस के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और संवे…

Exit mobile version